बेतिया- पश्चिम चंपारण के बेतिया में जिला नीलाम पत्र शाखा में कार्यरत डाटा एन्ट्री ऑपरेटर आलोक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही उसकी संविदा सेवा को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।
डाटा एन्ट्री ऑपरेटर आलोक कुमार पर महिला कर्मियों से अश्लील व्यवहार एवं धमकी देने के गंभीर आरोप लगे हैं. मामले में जिला प्रशासन ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी पर कार्रवाई की है.
दरअसल, नीलाम पत्र शाखा में कार्यरत महिला कर्मियों ने लिखित शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप था कि संविदा पर कार्यरत आलोक कुमार उनके साथ अशोभनीय व्यवहार करता था, आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था और बात न मानने पर बर्बाद कर देने की धमकी देता था।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
शिकायत को शाखा के प्रधान लिपिक ने वरीय अधिकारियों को अग्रसारित किया, जिसके बाद जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने इसे अत्यंत गंभीर मामला मानते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रधान लिपिक द्वारा नगर थाना, बेतिया में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी आलोक कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही जिला प्रशासन ने उसकी संविदा समाप्ति की कार्रवाई भी पूरी कर ली है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








