पाकुड़- हिरणपुर थाना क्षेत्र के बिंदाडीह गांव में शनिवार को गिट्टी से लदा एक ट्रक घर में घुस गया. जिससे मलबे में दबकर एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इस हादसे के बाद आसपास के सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे और सड़क जाम कर दिया. इसकी सूचना मिलते ही हिरणपुर थाना की पुलिस पहुंची और काफी समझाने के बाद लोगों ने सड़क जाम हटाया.
प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहरग्राम पत्थर औद्योगिक क्षेत्र से गिट्टी लाद कर हिरणपुर की ओर जा रहा था. इसी दौरान बिंदाडीह गांव के पास ट्रेलर का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे एक कच्चे मकान में घुस गया और पलट गया.
इस घटना में 55 वर्षीय सकल बेसरा मलबे में दब गया और उसकी मौत हो गयी. सकल बेसरा की मौत की सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे और सड़क जाम कर मुआवजा की मांग करने लगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सड़क जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह, बीडीओ टुडू दिलीप, अंचलाधिकारी मनोज कुमार दलबल पहुंचे और सरकारी सुविधाएं दिलाने का आश्वासन दिया. उसके बाद आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए और सड़क जाम हटाया. पुलिस ने मौके मलबे से शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
इस घटना को लेकर हिरणपुर थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि आश्वासन के बाद सड़क जाम हटा दिया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है. वहीं शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








