पटना- पत्नी से चल रहे विवादों के बीच भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने बड़ा ऐलान किया है. पवन के ऐलान ने बिहार की सियासत में हलचल बढ़ा दी है. साथ ही अपने चुनाव लड़ने की सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है.
पवन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात का फोटो शेयर करते हुए बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के संकेत दिये हैं. पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि, “मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज से बताना चाहता हूं कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और न ही मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है. मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा.”
पवन सिंह के इस पोस्ट के बाद उन कयासों पर विराम लग गया है, जिनमें कहा जा रहा था कि इस बार वह बिहार चुनाव में किसी सीट से उम्मीदवार हो सकते हैं. कुछ दिनों से अटकलें लगायी जा रही थी कि बीजेपी उन्हें चुनावी मैदान में उतार सकती है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस बीच पवन सिंह ने सारे अटकलों पर विराम लगाते हुए पोस्ट शेयर किया है. अब पवन सिंह एक सच्चा सिपाही बनकर बीजेपी के लिए काम करेंगे और एनडीए उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर सकते हैं.
बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भोजपुरी स्टार पवन सिंह बीजेपी में वापस आ गए हैं. पिछले साल लोकसभा चुनाव में उन्होंने बगावत किया था और निर्दलीय ही काराकाट सीट से चुनाव लड़े थे. इसके कारण उनको पार्टी से निकाल दिया गया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








