गढ़वा- लगातार बारिश की वजह से जिले के भवनाथपुर प्रखंड क्षेत्र में स्थित वर्षों पुराना कड़िया डैम टूटने के कगार पर पहुंच गया है. कड़िया डैम में दरार आ चुका है. जबकि कुछ बांध की मिट्टी बह गई है.
वहीं, कई गांव डूबने की कगार पर हैं. जिसे देखते हुए प्रशासन ने आनन-फानन में चार-पांच गांवों को खाली करा दिया है. हालांकि, विभाग द्वारा फिलहाल बांध की मरम्मत का काम कराया जा रहा है.
गढ़वा जिले के भवनाथपुर प्रखंड क्षेत्र में कड़िया डैम स्थित है. इस डैम से इलाके के चार-पांच गांवों की सिंचाई होती है. लेकिन, जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण कड़िया डैम में पानी का दबाव इतना अधिक है कि डैम के मेन गेट के बगल में दरार आ गई है. दरार के साथ-साथ डैम के कुछ हिस्सों की मिट्टी भी पानी के साथ बह गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
डैम टूटने से न केवल फसलों को नुकसान पहुंचा है, बल्कि गांव के जलमग्न होने का भी खतरा पैदा हो गया है. पूरा गांव पानी से लबालब भर गया है. हालांकि, मौके पर प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए ग्रामीणों को ऊंची जगह पर जाने की चेतावनी दे दी ताकि ताकि डैम टूटने की स्थिति में जान-माल की हानि न हो.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








