पटना- गुरुवार को बिना बारिश के ही सड़क धंसने की घटना सामने आई है। कंकड़बाग थाना क्षेत्र के पंच शिव मंदिर के पास अचानक रोड धंसने से पुल निर्माण कंपनी की ट्रांजिट मिक्सर गाड़ी फंस गई.
बताया जा रहा है कि मंदिर के समीप सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान निर्माण सामग्री लोड करने आई गाड़ी का पिछला चक्का करीब तीन फीट तक धंस गया, जिससे सड़क का एक हिस्सा टूटकर बैठ गया।
जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत निर्माण विभाग और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने जेसीबी मशीन मंगवाकर सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कराया। फिलहाल सड़क को अस्थायी रूप से दुरुस्त कर यातायात बहाल कर दिया गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि बीते 4 अक्टूबर को लगातार बारिश के चलते पटना के मीठापुर सब्जी मंडी स्थित पुल के पास के सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया था, जिसमें पिकअप वैन सहित दो वाहन फंस गये थे। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी थी।








