गया- बिहार के गयाजी में स्कूली बच्चों को ले जा रही एक बस के ड्राइवर को अपराधियों ने गोली मार दी है. बताया जा रहा है कि ड्राइवर को बस से खींच कर दो गोलियां मारी गई हैं. एक गोली सीने में लगी है, जिससे चालक की स्थिति गंभीर है.
जानकारी अनुसार, बस चालक की पहचान टनटन कुमार, निवासी बिकुआ कला के पिपरा टोला गांव के रूप में हुई है. टनटन कुमार एक स्कूल के बच्चों को बस के जरिए विशुनपुर गांव से लेकर जा रहा था, तभी बाइक सवार अपराधियों ने स्कूली बस को ओवरटेक किया.
ओवरटेक कर भदवर थाना अंतर्गत रामदोहर ईट भटठे के समीप बस को रुकवाया और टनटन कुमार से चाबी छीनते हुए उसे वाहन से नीचे खींच लिया. इसके बाद अपराधियों ने ड्राइवर को दो गोलियां मारीं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना के बाद टनटन कुमार को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. वहीं, दोनों अपराधी घटनास्थल के आसपास ही हथियार फेंककर फरार हो गए हैं.








