जहानाबाद- जिले के काको प्रखंड में जमीन के दाखिल-खारिज के बदले 15 हजार रुपए घूस मांगने के आरोप में डाटा ऑपरेटर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।
डाटा ऑपरेटर का नाम सतीश कुमार है. 3000 हजार रुपए घूस की पहली किस्त लेते निगरानी की टीम ने रंगे हाथ उसे प्रखंड कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में निगरानी विभाग के डीएसपी ने बताया कि आवेदनकर्ता खालिसपुर निवासी नीरज कुमार ने निगरानी विभाग के कार्यालय में लिखित आवेदन देकर यह शिकायत दर्ज कराया था. लिखित शिकायत के आधार पर निगरानी की टीम ने मामले के सत्यता की जांच की।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जिसके बाद निगरानी की टीम ने 3000 घूस लेते रंगे हाथ कार्यालय से गिरफ्तार किया। वही खालिसपुर निवासी शिकायतकर्ता नीरज कुमार ने बताया कि जमीन के दाखिल खारिज के लिए डाटा ऑपरेटर फरवरी माह से ही परेशान कर रहा था। कार्यालय का चक्कर लगाते लगाते अंत में परेशान होकर निगरानी विभाग के कार्यालय में शिकायत की।








