सीवान- सीवान पुलिस ने रईस खान गिरोह का बड़ा पर्दाफाश किया. ग्यासपुर क्षेत्र में छापेमारी के दौरान AK-47, देशी कट्टा और भारी मात्रा में गोलियां जब्त की गईं. इस मामले में अब्दुल कलाम आजाद, बाबू अली अंसारी और समीना खातून को गिरफ्तार किया गया. एसपी मनोज तिवारी ने इसकी जानकारी दी.
छापेमारी में अब्दुल कलाम आजाद के घर से AK-47 असॉल्ट राइफल, एक देशी कट्टा और कई सैंकड़ों गोलियां बरामद हुईं. वहीं समीना खातून के घर से दो नाली बंदूक और गोलियां जब्त की गईं. पुलिस ने बताया कि ये हथियार किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए रखे गए थे.
एसपी मनोज तिवारी ने बताया कि रईस खान और अयूब खान के संगठन के खिलाफ यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई. उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाईयों से अपराधियों में डर पैदा होगा और सुरक्षा बलों का संदेश साफ है कि कानून के हाथ लंबा हैं. सीवान पुलिस की यह कार्रवाई इलाके में कानून और सुरक्षा की स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








