हज़ारीबाग- झारखंड बिहार के कई जिलों का मोस्ट वांटेड अपराधी मोहम्मद दानिश इकबाल को हजारीबाग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बिहार सरकार ने इसके ऊपर 50 हजार रुपया इनाम रखा था.
दानिश इकबाल हजारीबाग के बहुचर्चित उदय साहू हत्याकांड में यह मुख्य आरोपी है. इसकी गिरफ्तारी नगवां टोल प्लाजा के आसपास हुई है. दानिश इकबाल झारखंड के हजारीबाग, चतरा बिहार के गया, औरंगाबाद जिला में सक्रिय अपराधी उत्तम यादव, शक्ति गिरी उर्फ साइको टाइगर, फोटो खान आदि के साथ मिलकर हत्या, लूट, फिरौती, अपहरण और गोली कांड जैसा जघन्य अपराध करता था.
हजारीबाग पुलिस को सूचना मिली थी कि नगवा हवाई अड्डा के पास संदिग्ध आने वाला है. सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया. जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम मोहम्मद दानिश इकबाल बताया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके पास से एक फर्जी आधार कार्ड फर्जी पैन कार्ड, 4 मोबाइल, 11 सिम कार्ड, एक राउटर, एक नोटबुक समेत कुछ अन्य दस्तावेज भी बरामद किया गया है. इसके ऊपर कुल 8 मामले अलग-अलग थाने में दर्ज हैं.








