पटना- लंबे इंतजार के बाद आखिरकार पटना मेट्रो का शुभारंभ हो गया है. बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की राजधानी पटना के पहले मेट्रो को हरी झंडी दिखाई. बता दें कि कल 7 अक्टूबर से पटना मेट्रो में लोग यात्रा कर पाएंगे. यह पटना मेट्रो का पहला चरण है जो 3.6-km लंबा है.
पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के पहले चरण का उद्घाटन करने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना जंक्शन सहित छह भूमिगत मेट्रो स्टेशनों और 9.35 किलोमीटर लंबी सुरंग का भी शिलान्यास किया.
मेट्रो का प्रारंभिक चरण वर्तमान में केवल लगभग 3.6 किलोमीटर की दूरी तक ही संचालित होगा, जो शहर के सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा. तीन डिब्बों वाली एक पटना मेट्रो ट्रेन में लगभग 138 यात्री बैठ सकते हैं, जबकि प्रति ट्रिप 945 अतिरिक्त यात्री खड़े होकर यात्रा कर सकते हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








