पटना- बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि राज्य में दो चरणों में मतदान होगा. पहला मतदान 6 नवंबर और दूसरा 11 नवंबर को होगा. मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी.
चुनाव आयोग ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। पहले चरण में मध्य बिहार की 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इन क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावित और ग्रामीण इलाके भी शामिल हैं.
दूसरे चरण में सीमा से सटे 122 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग होगी. आयोग के अनुसार, इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इनमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे. बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है.
चुनाव आयोग ने कई राजनीतिक दलों की मांग स्वीकार करते हुए बिहार विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम छठ पूजा के बाद तय किया है. राज्य का सबसे बड़ा पर्व छठ इस महीने के अंत में मनाया जाएगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








