पटना- नीतीश सरकार ने पांच आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है. इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.
विशेष शाखा में पुलिस अधीक्षक पुष्कर आनंद को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-9 जमालपुर का समादेष्टा बनाया गया है. वहीं पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे एसपी आदित्य कुमार को मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो में पदस्थापित किया गया है. अरवल के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इनामुल हक मेंगनू को पटना का रेल एसपी बनाया गया है.
पटना के रेल एसपी अमृतेन्दु शेखर ठाकुर को केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. जबकि केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के एसपी मनीष कुमार को अरवल का नया एसपी बनाया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








