डेस्क- पश्चिम बंगाल में तेज बारिश के बाद शनिवार रात दार्जिलिंग में 7 जगह लैंडस्लाइड हो गई। मिरिक-सुखियापोखरी रोड के किनारे ढलान पर पहाड़ी का हिस्सा ढह गया। हादसे में कई घर टूट गए। अब तक 20 लोगों की मौत हुई है।
लैंडस्लाइड के बाद रोड पर मलबा आने से रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। वाहनों की आवाजाही और आसपास के कई इलाकों में कम्युनिकेशन टूट गया है। उधर मिरिक में एक लोहे का पुल भी टूट गया है।
भारी बारिश के कारण तीस्ता नदी उफान पर है। तीस्ता बाजार के पास बलुखोला में पानी भर जाने से सिलिगुड़ी को सिक्किम और कालिम्पोंग से जोड़ने वाला हाईवे पूरी तरह बंद हो गया है। दार्जिलिंग शहर का भी कई हिस्सों से संपर्क टूट गया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इधर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मृतकों के लिए मुआवजे का एलान किया लेकिन राशि और संख्या नहीं बताई। उन्होंने कहा कि 6 अक्टूबर को उत्तर बंगाल का दौरा करेंगी और स्थिति का जायजा लेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मौतों पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि दार्जिलिंग और आसपास के इलाकों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।








