पटना- बिहार में मूसलाधार बारिश से जगह-जगह तबाही नजर आ रहा है. छपरा, रोहतास, सीवान और गोपालगंज में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद कर दिया गया है. किसानों के फसल बर्बाद हो गए है. सड़के पूरी तरह से पानी में डूब चुकी है. पटना के कई गली-मोहल्ले जलमग्न हो गए हैं.
रोहतास में मूसलाधार बारिश ने बाढ़ का रूप ले लिया है. कई इलाके पानी से लबालब भरे हुए हैं. रोहतास के पहाड़ी इलाके से निकले बारिश के पानी ने आसपास के कई गांवों को जलमग्न कर दिया है. ऐसे में एसडीआरएफ की टीम लोगों को रेस्क्यू करने में भी जुटी है.
रोहतास में मूसलाधार बारिश के कारण रेलवे ट्रैक पर भी पानी चढ़ गया है. रेलवे ने ट्रैक से पानी हटाने की कवायद जारी है. ट्रेनों को धीमी गति से चलाया जा रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं वार्ड नंबर 28 के प्रतापगढ़ मोहल्ला में 20 कच्चे मकान गिर गए हैं. लोगों को भारी नुकसान पहुंचा है. कई महिलाओं और बच्चे को चोटें आई हैं. इधर डेहरी अनुमंडल प्रशासन ने सोन नदी के तटीय इलाके में अलर्ट जारी किया है.
शुक्रवार रात से लेकर सुबह तीन बजे तक ये मूसलाधार बारिश ने पूरे इलाके को जलमग्न कर दिया है. लोगों का कहना है कि इतनी मूसलाधार बारिश उन लोगों ने आज तक नहीं देखी थी. जिस इलाके में देखिए वही इलाका डूबा हुआ है. जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी किया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








