बोकारो- सेक्टर 12 दुंदीबाग मार्केट मोड़ के पास एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई. आग ने देखते ही देखते 10 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकानें जलकर राख हो चुकी थीं. आग से करोड़ों का नुकसान होने की आशंका है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सेक्टर 12 दुंदीबाग मार्केट मोड़ के पास एक दुकान में दोपहर 12:30 बजे अचानक आग लग गई और लपटें उठने लगीं. लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों ने आग बुझाने का प्रयास किया. लेकिन आग और भी विकराल हो गया. जिसके बाद लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया.
हालांकि, आग ने 10 दुकानों और उनमें रखे सभी सामानों को पूरी तरह जलाकर राख कर दिया. आग से करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है. आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह शॉर्ट सर्किट के कारण लगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








