पटना- बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने राज्य के सात वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चंद्रशेखऱ सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय का सचिव बनाया गया है जबकि पटना प्रमंडल के नए कमिश्नर के पद पर अनिमेष कुमार परासर को नियुक्त किया है वहीं IAS यशपाल मीणा को नगर आयुक्त पटना बनाया गया है।
वर्तमान कमिश्नर डॉ चंद्रशेखर अब मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव होंगे. इसके साथ ही उन्हें आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. चंद्रशेखर पटना के डीएम भी रह चुके हैं और फिलहाल पटना के कमिश्नर हैं. अब मुख्यमंत्री के साथ दिखेंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके साथ ही यशपाल मीणा को पटना नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है. इससे पहले वे स्वास्थ्य विभाग में अपर सचिव थे. हिमांशु शर्मा को स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वहीं शीर्षत कपिल अशोक को कम्फेड का प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
कृतिका मिश्रा को अनुमंडल पदाधिकारी गोगरी खगड़िया के पद पर पदस्थापित किया गया है. प्रधुम्न सिंह यादव को अपर नगर आयुक्त पटना नगर निगम के पद पर स्थापित किया गया है. बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा एक सप्ताह के अंदर होने वाली है और उससे पहले नीतीश सरकार ने अधिकारियों के तबादले का यह फैसला लिया है.








