डेस्क- छत्तीसगढ़ पुलिस को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। यहां एक साथ 103 नक्सलियों ने दशहरा के दिन सरेंडर कर दिया। इनमें 49 इनामी नक्सली भी शामिल हैं, जिनके ऊपर 1 करोड़ 7 लाख रुपये का इनाम सरकार ने घोषित कर रखा है। सभी नक्सलियों ने बीजापुर एसपी कार्यालय में हथियार डालकर आत्मसमर्पण किया।
सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के मामले में कई वांटेट हैं। इतनी बड़ी तादाद में नक्सलियों के एसपी के समक्ष आत्मसमर्पण करने से माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। यह छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार है, जब इतनी बड़ी संख्या में माओवादी एक साथ आत्मसमर्पण कर रहे हैं।
एसपी का कहना है कि यह सिर्फ़ सरेंडर नहीं बल्कि हिंसा और भ्रम की विचारधारा की हार है। सरेंडर करने वाले सभी नक्सलियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत लाभ दिया जाएगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








