डेस्क- मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के अर्दला गांव में दशहरे के दिन एक दर्दनाक हादसा हुआ. देवी दुर्गा की मूर्तियों को विसर्जन के लिए ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के तालाब में गिर जाने से 9 लोग अपनी जान गंवा बैठे. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया.
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को तालाब के पास पुलिया पर खड़ा किया गया था, लेकिन अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार लोग तालाब में गिर गए. हादसे में ज्यादातर बच्चों की मौत हुई है. डूबते हुए लोग बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगे, जिससे पास मौजूद लोग और रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंचे और कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.
पुलिस ने मृतकों की पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए शव कब्जे में ले लिए हैं. घटना की वजह जानने के लिए पुलिस जांच शुरू कर दी है. हादसे के दौरान तालाब पर दशहरे के मौके पर भारी भीड़ मौजूद थी. प्रशासन और पुलिस के अधिकारी अभी भी घटनास्थल पर हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है.इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








