पटना- गांधी मैदान में रावण दहन की तैयारी के बीच भारी बारिश ने लोगों के उत्साह को ठंडा कर दिया. गांधी मैदान में लगभग आधे घंटे लगातार मूसलाधार बारिश हुई. तेज हवा के झोंकों के बीच रावण का सिर गर्दन से टूटकर लटक गया.
पटाखों से लैस पुतले का कुर्ता भींगने से फट गया. मंच से कार्यक्रम को संभालने की कोशिशें जरूर हुईं लेकिन बारिश ने सब पर पानी फेर दिया. बारिश के कारण बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही मैदान छोड़कर लौटने लगे.
जिन लोगों ने इंतजार किया, वे भींगते-भींगते परेशान हो गए. दर्शकों को छुपने का कोई इंतजाम नहीं था. अचानक तेज बरसात और हवाओं ने माहौल को अस्त-व्यस्त कर दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
प्रशासन की ओर से इस बार बारिश से निपटने की कोई व्यवस्था नहीं थी. विजयदशमी पर रावण दहन देखने का जो रोमांच होता है, वह बारिश की वजह से फीका पड़ गया है.








