सीतामढ़ी- बिहार के सीतामढ़ी में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शराबी पति ने पहले अपनी पत्नी की दबिया से गला काटकर हत्या कर दी. उसके बाद आरोपी ने खुद भी आत्महत्या कर ली. घटना जिले के रीगा थाना क्षेत्र के बसंतपुर पकड़ी की है.
घटना की जानकारी आसपास के लोगों को लगी, तो सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए. इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई.
घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि पति के शराबी होने का कारण लगातार घर में कलह होता था. पति के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया जाता था. शराब के कारण ही पति ने नशे की हालत में पत्नी की हत्या कर दी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
चंचला के पिता ने कहा कि पुत्री कि शादी वर्ष 2021 में हुई थी. दामाद नशेड़ी था. शादी के एक साल बाद से ही मेरी बेटी से शराब नहीं पीने के बात पर खूब झगड़ा करता था. इस बीच जय कुमार कमाने के दिल्ली चला गया था. अभी 20 दिन पहले वह दिल्ली से आया था. बीती रात लगभग 2 बजे मृतक की भाभी ने हमलोगों को फोन पर इस घटना की जानकारी दी.








