गया- गयाजी में एक दुर्गा पंडाल के बाहर अराजक तत्वों ने मंगलवार को मांस का टुकड़ा फेंक दिया जिससे बवाल हो गया. घटना गुरुआ बाजार में बने एक पंडाल की है.
मांस का टुकड़ा देख स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए. लोगों ने सड़क जाम कर दिया. घटना की सूचना पर गुरुआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. आक्रोशित लोगों को समझाया. इसके बाद जाकर लोग शांत हो हुए.
इस मामले में गयाजी के एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि पंडाल के बाहर एक मांस का टुकड़ा फेंका गया था, जिसे लेकर लोगों में विरोध था. घटनास्थल पर पुलिस बल को भेजा गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
स्थिति सामान्य है. आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज को खंगाला जा रहा है. उन्होंने कहा कि पूजा में व्यवधान उत्पन्न करने या अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
एसएसपी ने कहा कि सोशल मीडिया, व्हाट्सएप आदि पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले संदेश की निगरानी के लिए साइबर सेल और आईटी सेल इसकी मॉनिटरिंग कर रही है. वैसे लोगों को चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
शांतिपूर्ण एवं सद्भावनापूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से व्यवस्था की गई है. साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








