गया- बिहार के गयाजी में चार लाख रुपए का रिश्वत मांगने वाले राजस्व कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है. दरअसल, राजस्व कर्मचारी से जुड़ा एक ऑडियो गया डीएम शशांक शुभंकर के व्हाट्सएप पर मिला था. इसकी छानबीन की गई, तो ऑडियो सही प्रतीत हुआ. जिसके बाद गया डीएम ने कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी को निलंबित कर दिया.
बताया जा रहा है कि सोमवार शाम को गया के डीएम शशांक शुभंकर के व्हाट्सएप पर डोभी अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी सन्नी कुमार के खिलाफ एक ऑडियो आया था. इस ऑडियो में राजस्व संबंधी कार्यों के निष्पादन के लिए दलाल के माध्यम से 4 लाख रूपए की रिश्वत मांगी गई थी.
ऑडियो मिलने के बाद इसकी सत्यता की जांच की गई, तो ऑडियो सही प्रतीत हुआ. इसके बाद डीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोप के घेरे में आए राजस्व कर्मचारी सन्नी कुमार को निलंबित कर दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
डीएम के निर्देश पर इस मामले की पूरी जांच शुरू कर दी गई है. फिलहाल जो ऑडियो मिला है, उसके संबंध में प्रशासन की ओर से बताया गया है, कि वह प्रथम दृष्ट्या सही प्रतीत होता है और इसकी अग्रतर जांच जारी है. फिलहाल में राजस्व कर्मचारी सन्नी कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.








