पटना- भोजपुरी फिल्मों के स्टार पवन सिंह एक बार फिर से बीजेपी में लौट आए हैं. पार्टी प्रभारी विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की है. हालांकि खुद पवन सिंह ने सार्वजनिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है.
बीजेपी बिहार प्रभारी विनोद तावड़े की मौजूदगी में उन्होंने राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद तावड़े ने कहा कि पवन सिंह की बीजेपी में वापसी हो गई है. वह पहले भी हमारे साथ थे और आगे भी हमारे साथ रहेंगे. पावर स्टार की आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात तय है.
पवन सिंह के बीजेपी में शामिल होने के साथ ही इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि वह बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं. माना जा रहा है कि वह भोजपुर या रोहतास की किसी सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि पवन सिंह को पहले बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाया था लेकिन उन्होंने वहां से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया और बाद में वह बिहार की काराकाट सीट से निर्दलीय ही मैदान में उतर गए. इस वजह से उनको पार्टी से निकाल दिया गया था लेकिन अब उनकी वापसी हो गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








