यूपी- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म को लेकर तंज किया है. सपा चीफ अखिलेश यादव ने इस फिल्म को लेकर कहा भाजपा के 4 विधायक भी फिल्म देखने नहीं गए.
इससे पहले सपा प्रमुख ने फिल्म पर निशाना साधते हुए कहा था कि फिल्म तो फ्लॉप होने से पहले ही फ्लॉप हो गई है. वहीं इसके जरिए उन्होंने सरकार पर कई मुद्दों को लेकर हमला भी बोला था. सपा चीफ के एक बार फिर ट्वीट की सियासी गलियारों में जमकर चर्चा हो रही है.
सपा प्रमुख ने अपने ट्वीट की शुरुआत में लिखा कि, ‘फिल्म पर्दे पर हारी है, पर डॉयलॉगबाजी जारी है.’ इसके साथ ही उन्होंने आगे बताया कि, ‘भाजपा के 4 विधायक भी फिल्म देखने नहीं गए, न ही किसी ने फिल्म देखते हुए अपनी फोटो डाली, लगता है फिल्म बनवानेवाले, फिल्म देखने के लिए व्हिप जारी करना भूल गये थे.’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अखिलेश ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि, ‘इस हिसाब से तो सरकार गिरी हुई मानी जाएगी और ये वो पहली सरकार होगी जो ‘सदन’ में नहीं, ‘सिनेमा हॉल’ में गिरी है.’ सपा चीफ ने फिल्म को लेकर कई तरह सवाल खड़े किए हैं.
वहीं उन्होंने लिखा- ‘सिनेमा के आलोचक कह रहे हैं कि फिल्म की नाकामी के कारण पता करने के लिए तो SIT बैठानी पड़ेगी, वैसे तो एक कारण ये है कि दर्शक सच्ची भावनात्मक फिल्म देखना चाहते है, परंतु ये फिल्म तो सच्चाई और मानवीय संवेदनाओं से कोसों दूर है.’
अखिलेश यादव ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि, ‘अभी इन्हें दर्शकों ने नकारा है, ‘24 के बाद एक बार फिर से मतदाता 27 में दोबारा इन्हें नकारेंगे, इनके अहंकार का भूत उतारेंगे.’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








