पटना- पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के अशोक नगर स्थित केनरा बैंक के पास रविवार को एक बेकाबू वैगन आर कार ने स्कूटी सवार मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घायल महिला को मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पुलिस के अनुसार, घायलों की पहचान कंचन देवी और उनकी 18 वर्षीय बेटी लाडली के रूप में हुई है जो RMS कॉलोनी, कंकड़बाग की निवासी हैं। दोनों स्कूटी से जा रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार वैगन आर ने उन्हें टक्कर मार दी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना के बाद कार महिला के ऊपर चढ़ गई और वह कार के नीचे फंसी रही, जिसे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। गुस्साए लोगों ने कार को पलट दिया।
आरोपी चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया, जबकि कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। सुरक्षा कारणों से कार को कंकड़बाग थाना परिसर में खड़ा किया गया है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल महिला के आवेदन का इंतजार है, जिसके आधार पर जीरो माइल थाना में केस दर्ज की जाएगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








