पटना- पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद लालू यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव ने नई पार्टी बनाई है. लगातार वो बिहार के विभिन्न विधानसभा सीटों का दौरा कर रहे हैं. इसी बीच X पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें तेज प्रताप सपा प्रमुख अखिलेश यादव के प्रति नाराजगी जता रहे हैं.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेज प्रताप यादव कहते नजर आ रहे हैं कि अखिलेश यादव से मेरी बहुत अच्छी बनती थी. अधिकार यात्रा के लिए वो पटना आये तो मेरा एक फोन तक नहीं उठाये वो.
मैंने मैसेज भेजवाया. मैंने कॉल किया. जिस ताज होटल में वो ठहरे थे वहां मैंने अपने आदमी को भेजा. मैंने बहुत बार उनको कॉल किया. पहले उनसे मेरी लगातार बात होती थी. लेकिन उस दिन से बाद से कोई बात नहीं होती है. फिर मैंने भी उनको ब्लॉक कर दिया.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके बाद जब उनसे कहा गया कि आप अपनी बहन राजलक्ष्मी से इस बारे में कह देते. तेज प्रताप ने इस पर कहा, “वो मेरी छोटी बहन है. इस बात के लिए उसको क्यों बोले हम? हम ज्यादा बात नहीं करते हैं. शादीशुदा है.”
बता दें कि राहुल गांधी ने मतदाता अधिकार यात्रा निकाली थी. इसमें विपक्षी दल के सभी बड़े नेताओं ने भाग लिया था. तमिलनाडु के सीएम एम.के. स्टालिन के अलावा कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम भी बिहार आये थे. इसी क्रम में 30 अगस्त को अखिलेश यादव भी इस यात्रा में शामिल हुए थे और एनडीए सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








