गोपालगंज- बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गोपालगंज में बड़ा बयान दिया. उन्होंने देश को सोने की चिड़िया की बजाए सोने का शेर बताया. सम्राट चौधरी गोपालगंज में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.
सम्राट चौधरी ने कहा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार अंधकार से निकलकर विकास के रास्ते पर तेजी से अग्रसर है. उन्होंने बताया कि राज्य में घर-घर बिजली पहुंचाई गई और प्रत्येक परिवार को 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रही है. जीविका समूहों के माध्यम से लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया गया, जो आज स्वयं रोजगार के अवसर सृजित कर रही हैं.
सम्राट चौधरी ने कहा कि मेक इन इंडिया की असली शुरुआत बिहार ने की है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लक्ष्य अब भारत को फिर से सोने की चिड़िया बनाना नहीं, बल्कि “सोने का शेर” बनाने का है, जो पूरी दुनिया में दहाड़ेगा. उन्होंने कहा कि आने वाला भारत आत्मनिर्भर, शक्तिशाली और विश्व का नेतृत्व करने वाला होगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गोपालगंज के सबेया एयरपोर्ट के विकास पर बोलते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि स्थानीय सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन लगातार संसद और केंद्र सरकार के समक्ष इस मुद्दे को उठा रहे हैं.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस एयरपोर्ट को कमर्शियल एयरपोर्ट बनाने का निर्णय लिया है और जल्द ही यहां से हवाई सेवा शुरू कराई जाएगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे विकास की इस गति को गांव-गांव तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं.








