यूपी- यूपी के बरेली में हुई हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौलाना तौकीर रज़ा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मौलाना तौकीर रजा समेत 8 लोगों को जेल भेजा गया है. हिंसा के मामले मे लगातार FIR दर्ज हो रही हैं.
मिली जानकारी के अनुसार, हिंसा मामले में कुल 10 FIR दर्ज की गईं, जिनमें से कोतवाली थाने में 5, बरादली में 2, प्रेमनगर में 1 और कैंट में 1 FIR दर्ज है. पुलिस ने अब तक 8 लोगो को गिरफ्तार किया है और कुल 39 लोगों को हिरासत में लिया है. मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ कुल 7 FIR दर्ज हैं. बरेली हिंसा में कुल 22 पुलिसकर्मी घायल हुए है.
गौरतलब है कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद बरेली में भारी बवाल हुआ था. बरेली की अल हजरत दरगाह के आसपास मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग ‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर लेकर उतरे. देखते ही देखते यह विरोध प्रदर्शन हिंसक टकराव में बदल गया. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








