पटना- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार आई है. उनका पहला कार्यक्रम पटना के सदाकत आश्रम में हुआ, जहां उन्होंने महिला संवाद किया. इसके बाद वह मोतिहारी गईं, जहां उन्होंने राज्य सरकार को निशाने पर लिया.
कार्यक्रम में प्रियंका गांधी ने बिहार की आशा, आंगनवाड़ी, किसान, मजदूर, फर्स्ट टाइम वोटर एवं अन्य व्यवसायों से जुड़ी महिलाओं के साथ संवाद किया. उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वासन दिया कि इंडिया गठबंधन की सरकार उनकी समस्याओं का व्यापक समाधान पेश करेगी.
प्रियंका गांधी ने बिहार सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव का समय आ गया है. आज चुनाव से पहले महिलाओं को ₹10000 देकर खरीदने की कोशिश की जा रही है. हमारा सम्मान तब होगा जब हर महीने का मानदेय महिलाओं को अच्छा मिले. आपका सम्मान तब होगा जब आपकी बेटी पढ़ने के लिए जाए और वह सुरक्षित जाए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
प्रियंका गांधी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनके गठबंधन ने यह फैसला किया है कि सरकार बनने पर बिहार की महिलाओं को प्रत्येक महीने ₹2500 दिया जाएगा. बिहार में काम करने वाली इन महिलाओं को मानदेय के रूप में सम्मानजनक वेतन मिलेगा.
प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि उन लोगों ने तय किया है कि बिहार में सरकार बनने के बाद जिस तरीके से राजस्थान में उनकी सरकार ने 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा दिया था.
उसी तरीके से बिहार में भी लागू करेंगे. बिहार के लोगों को 25 लाख रुपए तक की स्वास्थ्य सेवा मुफ्त में दी जाएगी, ताकि आपके परिवार और परिजनों के स्वास्थ्य के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ेगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में उनकी सरकार बनने के बाद प्रत्येक भूमिहीन परिवार को तीन डिसमिल जमीन मुफ्त में दी जाएगी. इस जमीन का मालिकाना हक महिलाओं को दिया जाएगा, ताकि जमीन महिलाओं के नाम पर हो. महिलाओं की शक्ति और सम्मान हम समझते हैं.








