सीतामढ़ी- बिहार के सीतामढ़ी में अवैध लकड़ी से लदा ट्रक जब्त किया गया है. पुलिस ने चालक समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. मामला नानपुर थाना क्षेत्र का है.
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नागपुर थाना क्षेत्र से प्रतिबंध खैर की लकड़ी ट्रक में रखकर दूसरे प्रदेश में ले जाकर तस्करी की जा रही है. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक सहित दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है.
गिरफ्तार तस्करों की पहचान बिहार के अररिया जिले के बैरगाछी थाना क्षेत्र के कोशकीपुर के मो. राहील के रूप में हुई है, वह ट्रक का चालक है. साथ ही व्यापारी की पहचान सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मझौर के रहने वाले तकी आलम के रूप में हुई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जानकारी देते हुए पुपरी डीएसपी सुनीता कुमारी ने बताया कि खैर की लकड़ी का वजन 12000 हजार 500 किलोग्राम है. उन्होंने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि तस्करों के द्वारा प्रतिबंधित लकड़ी की तस्करी की जा रही है. इसके बाद पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. चेकिंग के दौरान एक करोड़ के साथ प्रतिबंधित लकड़ी और ट्रक को जब्त किया.
डीएसपी ने बताया कि चूंकि खैर की लकड़ी को व्यापार और भण्डारण करने के लिए प्रतिबंधित किया गया है. पकड़े गए उक्त दोनों व्यक्तियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है.
बरामद खैर की लकड़ी की अनुमानित मूल्य लगभग एक करोड़ से अधिक आंकी गई है. बीएनएस एवं 33 भारतीय वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. अन्य के विरुद्ध छापेमारी और अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








