पटना- बिहार बीजेपी के कद्दावर नेता डॉ भीम सिंह बहरीन मं फंस गए हैं. तबीयत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राज्यसभा सांसद डॉक्टर भीम सिंह विदेश यात्रा पर गए थे. जहां बाथरूम में गिरने की वजह से उन्हें गंभीर चोट आई है.
फेसबुक पोस्ट पर डॉक्टर भीम सिंह ने लिखा कि, ”मैं दिनांक 14/9/2025 को भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए विदेश (बहरीन) आया था. जिस कार्य के लिए आया था वह तो अच्छे से संपन्न हो गया और मैंने भारत का पक्ष जोरदार ढंग से रखा.”
डॉ भीम सिंह ने फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि दुःख के साथ कहना पड़ता है कि जब मैं वापसी की तैयारी कर रहा था तब मैं बाथरूम में बेहोश होकर गिर गया एवं गहरी चोट आ गई. बहरीन के एक अस्पताल में मुझे भर्ती कराया गया है. मैं अभी चिकित्सक की देखरेख में हूं एवं उपचार हो रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें, भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉक्टर भीम सिंह सरकारी यात्रा पर बहरीन गए थे. सरकारी दौरा खत्म कर डॉक्टर भीम सिंह लौटने ही वाले थे कि आने से पहले उन्हें गंभीर चोट लग गई. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराए गया. फिलहाल वह डॉक्टर की निगरानी में हैं.








