बिहार- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे के दूसरे दिन सासाराम में जनसभा करने के बाद बेगूसराय पहुंचे. यहां जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने महागठबंधन पर जोरदार हमला बोला.
उन्होंने बेगूसराय की जनसभा में बोलते हुए दावा किया कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार में रह रहे घुसपैठियों को बचाना चाहते हैं. इसके लिए वह बिहार में हो रहे SIR का विरोध कर रहे हैं.
उन्होंने दावा किया कि लालू यादव बिहार के गरीबों का हक घुसपैठियों को देना चाहते हैं. लेकिन बीजेपी ऐसा नहीं होने देगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लालू यादव ने पद पर रहते हुए नौकरी देने के बदले में गरीबों से उनकी जमीनें अपने और अपने परिवार के लोगों के नाम पर लिखवाई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
लालू यादव पर निशाना साधने के बाद गृह मंत्री ने राहुल पर भी निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि बिहार में उन्होंने घुसपैठियों को बचाने के लिए यात्रा निकाली. राहुल गांधी या कांग्रेस पार्टी का लोकतंत्र से कोई लेना देना नहीं है. राहुल और तेजस्वी घुसपैठियों की गोद में खेल रहे हैं.
बिहार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इंडी गठबंधन में लालू एंड कंपनी भ्रम फैलाने में माहिर है. उन्होंने कहा कि आरक्षण खत्म करने का भ्रम फैला रहे थे लेकिन, आज तक किसी का आरक्षण समाप्त नहीं किया गया.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सासाराम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि “बिहार में आने वाले दिनों में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गृह मंत्री ने दावा किया कि इस बार का चुनाव और बहुमत ऐसा होगा कि अगली बार तेजस्वी चुनाव लड़ने की हिम्मत ही नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार का विकास तेजस्वी से नहीं हो सकेगा।








