डेस्क- केंद्र ने बुधवार को वस्तु और सेवा कर (GST) के नए रेट्स का नोटिफिकेशन जारी कर दी है. ये नई दरें 22 सितंबर से प्रभावी हो रही हैं. वित्त मंत्रालय का यह नोटिफिकेशन GST काउंसिल की 3 सितंबर को हुई 56वीं बैठक में किए गए बड़े बदलाव के बाद आय आया है और यह 28 जून, 2017 की अधिसूचना का स्थान लेती है.
नोटिफिकेशन के मुताबिक, अब चीजें 22 सितंबर से नए रेट्स के हिसाब से दिए जाएंगे. केंद्र सरकार ने जीएसटी दरों को ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है. अगले कुछ दिनों में हर राज्य जीएसटी के तहत नई दरों को लागू करने के लिए अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी करेंगे.
जीएसटी परिषद ने 3 सितंबर की बैठक में इनडायरेक्ट टैक्स के तहत 12% और 28% की दर को समाप्त करते हुए 5% और 18% की दो मुख्य दरों की सिफारिश की थी. काउंसिल ने सिन और लग्जरी वस्तुओं के लिए 40% की हाई रेट्स की भी सिफारिश की है, लेकिन इसपर उपकर समाप्त कर दिया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उद्योग जगत टैक्स कटौती का लाभ कंज्यूमर्स तक पहुंचाने और नए टैक्स पैमाने का अनुपालन करने की रणनीतियों पर काम कर रहा है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अब टैक्स नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उद्योगों के लिए अपनी ERP सिस्टम, प्राइस तय फैसला और आपूर्ति चेन को संरेखित करना अनिवार्य हो गया है.
GST दरों में बदलाव से आम जरूरत की कई वस्तुएं सस्ती हो जाएंगी। इस बदलाव से टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, एयर कंडीशनर, कार, बाइक और टीवी जैसे उत्पादों के GST रेट कम होंगे, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








