पटना- आरजेडी ने मंगलवार को मंत्री जीवेश कुमार के इस्तीफा की मांग को लेकर कर्पूरी चौक पर एक दिवसीय महाधरना दिया. इस दौरान मंत्री की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए गए.
मौके पर पूर्व विधायक भोला यादव ने कहा कि मंत्री के इस व्यवहार से साफ प्रतीत होता है कि वर्तमान सरकार सामंतवादियों की सरकार है. कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री की मां को अपशब्द बोल दिया तो बीजेपी और एनडीए ने देश भर में धरना-प्रदर्शन किया था.
वहीं जब एक अतिपिछड़ा समाज के बेटे के साथ घटना हुई तो सत्ता पक्ष के नेता खामोश हैं. इसी के साथ ही उन्होंने मल्लाह जाति से आने वाले मंत्री मदन सहनी से भी नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग कर दी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, आरजेडी नेता पन्ना यादव ने कहा कि जिस प्रकार बिहार सरकार के मंत्री जीवेश कुमार ने एक यूट्यूबर को भद्दी-भद्दी गालियां दी है और उसके साथ मारपीट की गई है, वह न केवल शर्मनाक है, बल्कि गंभीर अपराध भी है.
उन्होंने कहा कि जिस यूट्यूबर के साथ मंत्री ने मारपीट की है, वह अतिपिछड़ा समाज के मल्लाह जाति का है. मंत्री ने सामंतवादी सोच होने के कारण ही उसके साथ ऐसी हरकत की है.
बिहार के दरभंगा में यूट्यूबर के साथ मारपीट का मामला गरमाता जा रहा है. सोमवार को सिंहवाड़ा थाना पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मौजूदगी में पीड़ित ने मंत्री जीवेश मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज कराया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं शाम को उसी थाने में गुड़िया देवी नाम की महिला ने तेजस्वी यादव और संजय यादव सहित चार लोगों पर ठगी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करा दी. अब मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर आरजेडी ने मुहिम छेड़ दिया है.








