रोहतास- बिहार के रोहतास में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रोहतास में एसडीएम कार्यालय में कार्यरत एक चपरासी को रिश्वत के 1 लाख 60 हजार रुपए लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया. इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मचा गया.
मामला जिले के बिक्रमगंज से जुड़ा है. एसडीएम प्रभात कुमार के चपरासी विनोद कुमार को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है. निगरानी ने यह कार्रवाई एसडीएम कार्यालय में की. कार्रवाई की पुष्टि निगरानी डीएसपी नरेंद्र कुमार ने की.
डीएसपी ने बताया कि बिक्रमगंज के रहने वाले राकेश कुमार से एक भूमि निराकरण कांड का निष्पादन करने के नाम पर यह रिश्वत ली जा रही थी. निगरानी की टीम पिछले कई दिनों से राकेश की शिकायत पर चपरासी विनोद कुमार की रेकी कर रही थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मामला सत्य पाने के बाद मंगलवार को बिक्रमगंज एसडीएम कार्यालय टीम पहुंची. डीएसपी के अनुसार विनोद कुमार राकेश कुमार से 1 लाख 60 हजार रुपए लिए थे. टेबल पर रुपया रखा गया था. इसी के आधार पर कार्रवाई की गयी. हालांकि चपरासी का कहना है कि उसने घूस नहीं लिया है. इसकी जांच की जाएगी.








