मुजफ्फरपुर- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर ओवरब्रिज के के पास ट्रेन से कटकर दो महिलाओं की मौत हो गई है. दोनों मृतक महिलाएं आपस में सगी बहन थीं और बैंक में कार्यरत थीं.
दोनों मृतक बहनों की पहचान श्वेता और श्रुची के रूप में हुई है. बड़ी बहन श्वेता मुजफ्फरपुर के केनरा बैंक में कार्यरत थी. वहीं, छोटी बहन श्रुची स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) मुजफ्फरपुर में नौकरी करती थी. जानकारी के अनुसार दोनों बैंक पीओ के पद पर कार्यरत थीं.
जानकारी के अनुसार, दोनों बहनें अपने मायके पटना के दानापुर से मुजफ्फरपुर ड्यूटी ज्वाइन करने आ रही थीं. भगवानपुर ओवरब्रिज के पास हादसा हुआ और दोनों की मौके पर मौत हो गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बहनें जिस ट्रेन से पटना से आ रही थीं, वह जैसे ही भगवानपुर ओवरब्रिज के समीप धीमी हुई, वे उतरने का प्रयास करने लगीं. इसी दौरान दूसरी ओर से तेज गति से गुजर रही एक अन्य ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
घटना के बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस को मौके से केनरा बैंक का आईडी कार्ड मिला, जिससे मृतक महिलाओं की पहचान हुई. पुलिस ने उनके पास मिले मोबाइल फोन से कॉल डिटेल निकालकर परिजनों को सूचना दी और फिर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर दोनों की पहचान की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








