गिरिडीह- बिहार आबकारी और ATS ने गिरिडीह के निमियाघाट थाना क्षेत्र के हेठनगर के एक होटल में छापेमारी कर भारी मात्रा में कच्चा स्पिरिट और दो कार बरामद किए हैं.
इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल संचालक समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई बिहार के उत्पाद विभाग और झारखंड रांची एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड) के संयुक्त इनपुट के आधार पर की गई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि झारखंड के गिरिडीह जिले में अवैध तरीके से कच्ची स्पिरिट स्टोर कर बिहार भेजा जा रहा है. इसी सूचना के आधार पर एटीएस और गिरिडीह पुलिस को जानकारी साझा की गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सूचना मिलते ही गिरिडीह एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सुमित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम में निमियाघाट पुलिस थाना प्रभारी सहित दल बल को शामिल किया गया और हेठनगर स्थित उक्त लाइन होटल में छापेमारी की गई.
छापेमारी के दौरान होटल के परिसर में छिपाकर रखे गए सैकड़ों गैलन में भरा हुआ कच्चा स्पिरिट बरामद किया गया. बताया जाता है कि यह छापेमारी अभियान रविवार देर रात से सोमवार की सुबह तक चली.
वहीं रात में एटीएस की टीम पांच लोगों को गिरफ्तार करते हुए मौके पर स्पिरिट के गैलन की गणना करते हुए निमियाघाट पुलिस को सुपूर्द कर चली गई. फिलहाल निमियाघाट पुलिस सभी सामान को जब्त करने में जुटी हुई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








