हजारीबाग- हजारीबाग पुलिस और कोबरा बटालियन के संयुक्त अभियान में एक करोड़ के इनामी सहित तीन नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराया गया है. पुलिस मुख्यालय सूत्रों के द्वारा तीनों नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की गई है.
हजारीबाग के गोरहर थाना क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुई है. सर्च अभियान में तीनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. साथ ही मौके से तीन एके-47 भी बरामद किए गए हैं.
जानकारी अनुसार, मारे गए नक्सलियों में केंद्रीय कमेटी मेंबर और एक करोड़ का इनामी सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश, झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी का मेंबर रघुनाथ हेंब्रम, जिस पर 25 लाख इनाम रखा गया था और कमेटी मेंबर और 10 लाख का इनामी वीर सेन गंझू.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मुठभेड़ की घटना हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र के पातितिरी के जंगल में हुई है. यह क्षेत्र बोकारो और गिरिडीह जिलों की सीमा से सटा हुआ है. मुठभेड़ कोबरा और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम और भाकपा माओवादियों के एक करोड़ इनामी नक्सली सहदेव सोरेन के दस्ते के बीच हुई.
इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के दो जवान भी घायल हुए हैं, जिन्हें हजारीबाग के एक निजी अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए लाया गया है. दोनों जवान खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.
घायल जवान का नाम अजय भौतिक और सुब्रतो विश्वास है, जो 209 कोबरा के जवान है. हथियार के साथ कुछ सामान भी बरामद किया गया है. घायल अजय भौतिक असम का रहने वाला है और सुब्रतो विश्वास बंगाल का रहने वाला है.जंगली इलाके में अभी भी सुरक्षाबल तलाशी अभियान चला रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








