डेस्क- भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है.
तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री खुद कहते थे कि उनकी रगों में सिंदूर दौड़ता है, तो इस मुद्दे पर जवाब भी वही दें. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जनता जानना चाहती है कि आखिर पीएम अब इस सवाल पर चुप क्यों हैं.
तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा, पाकिस्तान तो बीजेपी का पार्टनर है. ये सब लोग जानते हैं. लेकिन अपनी सहूलियत के हिसाब से रगों में सिंदूर दौड़ता है. कभी सीजफायर हो जाता है, कभी पाकिस्तान इंडिया का मैच हो जाता है. और खून और पानी का रिश्ता बंद कर दिया जाता है.’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें, भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का ग्रुप-ए मुकाबला आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस हाई-वोल्टेज मैच पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें टिकी हुई हैं. दोनों टीमें टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ कर चुकी हैं, ऐसे में इस मैच की विजेता टीम का का सुपर-4 में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है.








