डेस्क- एशिया कप 2025 में आज दुबई में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होना है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच पहला इंटरनेशनल मैच है। हालांकि देशभर के क्रिकेट प्रशंसक बंटे हुए हैं। कहीं विरोध हो रहा है, तो कहीं टीम इंडिया की जीत के लिए हवन पूजा की जा रही है।
महाराष्ट्र में शिवसेना उद्धव गुट के कार्यकर्ताओं ने टीवी तोड़कर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, महिला कार्यकर्ताओं ने पीएम को सिंदूर भेजा, साथ ही BCCI के लिए चंदा मांगा।
पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिजन ने भी भारत-पाक मैच के खिलाफ बयान दिया। कइयों ने कहा-जिनके हाथ खून से सने हैं, हमारा उन्हीं से मैच हो रहा है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से सवाल किया कि क्या मैच से कमाया गया पैसा पहलगाम हमले में मारे गए 26 नागरिकों की जान से ज्यादा कीमती है।
आप सांसद संजय सिंह ने कहा- जब प्रधानमंत्री खुद कहते हैं कि आतंक और व्यापार साथ नहीं चल सकते, तो फिर क्रिकेट कैसे खेला जा रहा है? क्या देश की इज्जत से ज्यादा पैसा अहम है?
पुणे में अभिनेता नाना पाटेकर ने कहा कि यह विषय बोलने लायक नहीं है, लेकिन उनकी व्यक्तिगत राय है कि भारत को पाकिस्तान से नहीं खेलना चाहिए। जब हमारे लोगों का खून बहा है, तो फिर उनसे खेल का क्या मतलब?
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि हमारी सरकार ने तय किया है कि मैच होना चाहिए। अगर मल्टीनेशन टूर्नामेंट है तो भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी।
बायलेटरल सीरीज में नहीं खेलेगी, इसलिए अभी हम कहें, आप कहें या जो भी कहे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। प्लेयर्स और बीसीसीआई को वही मानना पड़ेगा जो सरकार कह रही है।








