सहरसा- सहरसा में मंत्री श्रवण कुमार का सफाई कर्मियों ने घेराव कर दिया। इस दौरान मंत्री को सफाई कर्मियों के विरोध का सामना करना पड़ गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सफाई कर्मियों के विरोध के बाद मंत्री श्रवण कुमार को मौके से भागना पड़ गया।
दरअसल मंत्री श्रवण कुमार सहरसा में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के हाई स्कूल मैदान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार को देखते ही ग्राम पंचायत के सफाईकर्मियों ने घेराव कर दिया। एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचने के दौरान ही मंत्री को सफाई कर्मियों का विरोध का सामना करना पड़ा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बताया जाता है कि वेतन और प्रमोशन की मांग को लेकर ग्राम पंचायत के सफाई कर्मचारी एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन के मंच पर चढ़ गये। विरोध प्रदर्शन करने लगे और मंत्री श्रवण कुमार का घेराव किया।
सफाई कर्मियों के विरोध को देखते हुए सुरक्षा कर्मियों ने ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार को वहां से निकाला। लेकिन मंत्री के पीछे-पीछे सफाई कर्मी भी पहुंच गये और गाड़ी का घेराव कर दिया।
यहां तक कि एक सफाई कर्मी मंत्री की गाडी के आगे ही लेट गया लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह उसे वहां से हटाया। इस दौरान सुरक्षाकर्मी मंत्री की गाड़ी के साथ चल रहे थे। किसी तरह मंत्री को वहां से निकाला गया। सफाई कर्मियों ने इस दौरान मंत्री श्रवण कुमार को खदेड़ कर एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन से भगाया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








