पटना- राजधानी पटना के धनरूआ थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल की हत्या कर उनके शव को रेलवे पटरी पर फेंक दिया गया. यह मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया. शव पटना-गया रेलखंड के पोठही और नीमा हॉल्ट के बीच चंदननगर के पास बरामद किया गया.
जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान कर ली गई है. दोनों धनरूआ थाना क्षेत्र एक गांव के रहने वाले थे. दोनों के बीच प्रेम-संग चल रहा था और वे 6 सितंबर को घर से फरार हो गए थे. इस संबंध में 7 सितंबर को युवती के परिजनों ने धनरूआ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.
शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने रेलवे पटरी पर दोनों शव देखे और तुरंत पुलिस को सूचना दी. केवड़ा ओपी और धनरूआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शवों की स्थिति और घटनास्थल की परिस्थिति को देखते हुए पुलिस इसे सामान्य हादसा मानने को तैयार नहीं है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस फिलहाल दोनों परिवारों से पूछताछ कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है. केवड़ा थाना और धनरूआ थाना की संयुक्त टीम इस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है. कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वहीं मृतकों के परिजन शोक में डूबे हुए हैं और न्याय की गुहार लगा रहे हैं.








