यूपी- समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, नेपाल जैसे हालात भारत में भी पैदा हो सकते हैं. उन्होंने सरकार और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया और अयोध्या चुनाव में बाहरी लोगों के शामिल होने की बात कही.
किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिजनों को सम्मानित करते हुए उन्होंने एक पंजाबी गीत भी लॉन्च किया. साथ ही सरकार पर भी निशाना साधा. अखिलेश यादव ने यूपी में बढ़ते अपराध, खासकर महिलाओं की असुरक्षा और डिजिटल गिरफ्तारियों को लेकर भी चिंता जताई और प्रदेश को नंबर वन बताया.
अखिलेश यादव ने किसान आंदोलन के दौरान शहीद किसानों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया है. इस कार्यक्रम में सिख समुदाय के लोग मौजूद थे. अखिलेश यादव भी सिख पगड़ी बांधे दिखाई दिए. इस कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने एक पंजाबी गीत भी लॉन्च किया. कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भारत में नेपाल जैसी स्थिति पैदा हो सकती है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अखिलेश यादव ने सरकार और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि पड़ोस में जो जनता करती दिख रही है, हो सकता है कि वह यहां भी करती दिखाई दे। उन्होंने आरोप लगाया कि अयोध्या में हुए चुनाव के दौरान बाहर से लोग आए थे, वोटों की चोरी हुई. अगर ये चलता रहा तो देश में भी नेपाल जैसे हालात पैदा हो सकते हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








