यूपी- राहुल गांधी दो दिवसीय रायबरेली दौरे में बुधवार को यूपी पहुंचे। यहां उन्होंने दिशा (जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति) की बैठक के बाद मीडिया से बात की।
रायबरेली में गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा- हम गारंटी करके वोट चोरी के सबूत देने वाले हैं। हम और डायनामिक एक्सप्लोसिव सबूत देंगे। भाजपा के लोग इरिटेट हो रहे हैं।
मैं कहना चाहता हूं कि इरिटेट मत होइए। क्योंकि, हाइड्रोजन बम आएगा तो सब साफ हो जाएगा। दिशा की बैठक के बाद राहुल गांधी ने मीडिया बात करते हुए वोट चोरी का मुद्दा उठाया। कहा- हम गारंटी करके वोट चोरी के सबूत देने वाले हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा- पूरे देश में वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा चल रहा है। यह आग जैसा फैल रहा है। ये सच्चाई है। वोट चोरी करके सरकारें बन रही हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक और हरियाणा के इलेक्शन में वोट चोरी हुई है।








