डेस्क- भोजपुरी की मशहूर सिंगर देवी मां बन गई हैं. उन्होंने ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया है. देवी ने मां बनने की खुशी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस के साथ साझा की.
उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने नवजात बेटे की पहली झलक शेयर किया. जिसके बाद फैंस इस पोस्ट पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं और देवी को ढेरों बधाइयां दे रहे हैं.
खास बात यह है कि उन्होंने विवाह नहीं किया है और सिंगल मदर बनने का फैसला लिया.देवी ने आईवीएफ तकनीक की मदद से मातृत्व सुख प्राप्त किया है. AIIMS ऋषिकेश के डॉक्टर्स के अनुसार, देवी ने जर्मनी की स्पर्म बैंक से स्पर्म डोनेशन के जरिए गर्भधारण किया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
यह प्रक्रिया IVF तकनीक से पूरी की गई. देवी के पिता प्रमोद कुमार ने जानकारी दी कि देवी ने करीब सात साल पहले भी यह प्रक्रिया अपनाई थी, लेकिन वह प्रयास असफल रहा था. इस बार उनकी इच्छा पूरी हुई और वे एक स्वस्थ बेटे की मां बनीं.
बता दें कि गायिका देवी भोजपुरी, हिंदी, मैथिली और मगही जैसी भाषाओं में अपने लोकगीतों के लिए जानी जाती हैं. वह अब तक 50 से अधिक म्यूज़िक एलबम में अपनी आवाज़ दे चुकी हैं और भोजपुरी लोकसंगीत की दुनिया में एक खास पहचान रखती हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








