बिहार- नेपाल में भड़की हिंसा के मद्देनजर भारत-नेपाल रेल सेवा को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है. बढ़ते तनाव के बाद सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है. इसके बाद मधुबनी के जयनगर रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा छा गया है.
सुरक्षा को देखते हुए दोनों रैक को जयनगर स्टेशन पर लगा दिया गया है. नेपाली स्टेशन अधीक्षक एसएल मीणा ने बताया कि मंगलवार की सुबह वाली ट्रेन गई और वापस आ गई.
उधर दूसरी ओर जयनगर स्थित नेपाली रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को पहुंचे नेपाली यात्री ट्रेन का इंतजार करते दिखे. ट्रेन बंद करने के फैसले से यात्रियों को काफी परेशानी हुई. अनिश्चितकाल के लिए रेल सेवा रद्द किए जाने की सूचना मिलने के बाद वे असमंजस में पड़ गए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
रेलवे की मानें तो सेवा बहाल करने को लेकर अभी कोई निश्चित समय सीमा तय नहीं की गई है. कहा गया है कि जब तक नेपाल में हालात सामान्य नहीं होते, भारत-नेपाल रेल सेवा बंद रहेगी. स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसियां भी बॉर्डर क्षेत्रों में सतर्कता बरत रही हैं. यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से जानकारी प्राप्त कर लें.
बता दें कि नेपाल में सोमवार 8 सितंबर (2025) को शुरू हुआ Gen-Z आंदोलन 9 सितंबर को और उग्र हो गया. नेपाल हिंसा में अब तक 24 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी. यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर छात्र शामिल हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








