पटना- पार्टी और परिवार से अलग होने के बाद तेज प्रताप यादव लगातार विधानसभा का दौरा कर रहे हैं. महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा भी कर चुके हैं. टीम तेज प्रताप का कई दलों से गठबंधन भी हो चुका है.
इस बीच राजधानी पटना में तेज प्रताप यादव का पोस्टर लगाया गया है . पोस्टर के माध्यम से तेज प्रताप यादव को सीएम बनाने की मांग की गयी है. लालू प्रसाद यादव से इसकी घोषणा करने की भी मांग की है.
इस पोस्टर को राजेश निराला यादव वे लगाया है जो नवादा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी हैं. जिसमें कई दावे, नारे और अपील दर्ज है. यह पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पोस्टर में लिखा है- ‘तेज प्रताप यादव लालू यादव की असली छवि हैं. लालू प्रसाद यादव तेज प्रताप यादव को मुख्यमंत्री घोषित करें.’ इसके अलावे लिखा है ‘बिहार की पुकार तेज प्रताप इस बार, लालू जी का सपना, तेज प्रताप अपना’. जिसका नेतृत्व लाजवाब वही बनेगा सीएम तेज प्रताप. ‘जन जन की यही है बात सीएम हों तेज प्रताप.’
बता दें कि अनुष्का यादव प्रकरण के बाद तेज प्रताप यादव को लालू यादव अपनी पार्टी और परिवार से निष्कासित कर चुके हैं. इसके काफी समय बाद तेज प्रताप यादव ने टीम बनायी. कई छोटी-छोटी पार्टियों को साथ लिया है. बिहार के विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं.
क्षेत्रों का दौरा करने के दौरान तेज प्रताप महागठबंधन के नेताओं पर निशाना भी साध रहे हैं. जब राहुल गांधी और तेज प्रताप यादव वोटर अधिकार यात्रा कर रहे थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसी दौरान तेज प्रताप ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि ‘मुझे समझ नहीं आ रहा है कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव लोकतंत्र बचाने के लिए निकले हैं या फिर लोकतंत्र को ताड़-ताड़ करने निकले हैं.








