डेस्क- उत्तरकाशी जनपद के नौगांव बाजार में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है. अचानक आई आपदा से स्थानीय गधेरे (छोटे नाले) उफान पर आ गए और मलबा रिहायशी इलाकों में घुस गया.
एक आवासीय भवन पूरी तरह मलबे में दब गया है, जबकि आधा दर्जन से अधिक मकानों और दुकानों में पानी भर गया. मलबे में एक मिक्चर मशीन और कई दोपहिया वाहन बह गए, वहीं एक कार भी मलबे में दब गई है.
हालात बिगड़ने पर लोग अपने घर खाली कर सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए. स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है. नौगांव के बीच बहने वाला नाला अतिवृष्टि के कारण उफान पर आ गया, जिससे कई दुकानों और घरों में पानी घुसा और सड़कों पर खड़े वाहन बह गए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ब्रह्मसैन में सड़क के धंसने से न केवल यातायात व्यवस्था ठप हो गई है, बल्कि आसपास के मकानों की नींव भी कमजोर हो गए हैं. स्थानीय निवासियों का कहना है कि बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे उनके घरों की दीवारों में दरारें आ गई हैं.
कुछ परिवारों ने अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेना शुरू कर दिया है. वहीं, प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे प्रभावित क्षेत्रों में सावधानी बरतें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करें.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








