पटना- खुसरूपुर के सालिमपुर थाना के शाहपुर में शनिवार को दिनदहाड़े एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गोली लगने से पांच अन्य लोग भी गंभीर रूप से जख्मी हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मामला पुरानी रंजिश का बताया गया है.
बताया जा रहा है एक पक्ष के इंग्लिश कुमार ने नया ट्रक खरीदा था, जिसकी पूजा करके वो सभी लोग गांव लौट रहे थे. इसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर घटना को अंजाम दिया. घटना से आक्रोशित लोगों ने पटना बख्तियारपुर फोरलेन को जाम कर दिया है. पुलिस समझाने में जुटी है.
सालिमपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि यह सब एक ही गोटीया के हैं और बहुत पुरानी रंजिश चल रहा थी. एक पक्ष ने नया ट्रक खरीदा था और पूजा करके गांव में आया था और ट्रक के डाला पर कई लोग बैठे हुए थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जैसे ही ट्रक आई तो दूसरे पक्ष के लोग अंधाधुंध फायरिंग करने लगे. इसमें छह लोगों को गोली लगी है, जिसमें पांच लोग को गोली लगने से घायल हो गए हैं. सभी को पीएमसीएच भेजा गया है.इसमें कुछ की हालत बेहद गंभीर है.








