नालंदा- बिहार के नालंदा में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है. मृतक की पहचान सरमेरा थाना के वृंदावन गांव निवासी भोला पासवान का पुत्र सुजीत कुमार उर्फ सज्जू (35) के रूप में हुई है. मृतक की पत्नी अर्चना कुमारी, लखीसराय के एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल है.
बताया जा रहा है कि मृतक सुजीत कुमार भैंसासुर मोहल्ले में किराये पर एक मकान लेकर रहता था. पुलिस के मुताबिक मृतक ने अपने मामा और एक दोस्त पर लाखों रुपये लेने के बाद वापस नहीं करने का आरोप लगाया है. इसी कारण वह परेशान चल रहा था. कागज पर अपना दर्द लिखकर उसने आत्महत्या कर ली.
मृतक ने 19 पन्नों में अपना दर्द लिखा था. मृतक का साला सुधीर ने कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सुजीत कुमार ने अपने मामा को 50 से 60 लाख रुपया घर खरीजने के लिए दिया था. उसके मामा ने धोखे से मकान अपने नाम लिखवा लिया और गुजरात भाग गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सुजीत ने अपने एक दोस्त को 15 लाख रुपया दिया था, ताकि वह नौकरी कर सके. आज उसका दोस्त दिल्ली में सचिवालय में नौकरी कर रहा है, लेकिन उसने उधार रुपया नहीं लौटाया. सुजीत के साला ने बताया कि इसके अलावे अन्य लोगों को करीब 50 लाख रुपये उधार दिया था. वहां से भी रुपया वापस नहीं हुआ, जिस कारण मानसिक तनाव में चले गए.
मृतक की पत्नी अर्चना कुमारी ने बताया कि जब मामा मकान अपने नाम करा लिए तो फिर से घर खरीदने के लिए 25 लाख रुपये लोन लिए. कुछ लोगों से कर्ज भी लिया. कर्जदारों का बकाया लौटाने के लिए पत्नी के नाम पर लोन लेना था. इसकी प्रक्रिया चल रही थी. इसी बीच उन्होंने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








